एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को कथित रूप से एक साथ देख लिया, जिसके बाद व्यक्ति ने दोनों को पेड़ से बांध कर उनकी जमकर पिटाई कर दी. यह पूरी घटना मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सुठालिया थाना क्षेत्र के खनौटा गांव में शनिवार को हुई. इसकी घटना की वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दी, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गई. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि, खनौटा गांव के एक खेत पर महिला-पुरुष को बंधक बनाकर मारपीट करने की शिकायत मिली थी. उन्होंने इस मामले में आगे बताया कि जब हम मौके पर पहुंचे तो वहां हमें यह दोनों पीडि़त मिले, जिन्हें हम थाने लाए. थाना प्रभारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस महिला के पति सहित दो लोगों ने इन दोनों को पेड़ से बांधा और उनके साथ मारपीट की. उन्होंने घटना के संबंध में आगे कहा कि, पुलिस ने दोनों पीडि़तों की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और विस्तृत जांच जारी है. पुलिस ने कहा कि, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस घटना में पीडि़त महिला के प्रेमी का नाम संतोष है. जब वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया, तो उसके पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. जहां उसने परिजनों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने दोनों को छुड़ाया. पुलिस पूछताछ में दोनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. बाद में पुलिस जांच में उनकी सच्चाई सब के सामने आ गई.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930