यूक्रेन पर रूसी हमले के पांचवें दिन यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल की रूस के साथ बातचीत बेलारूस के बॉर्डर शुरू हो चुकी है. यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी दी है. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं हैं. राष्ट्रपति जेलेंस्की के कार्यालय के एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि इस बैठक में यूक्रेन तत्काल संघर्ष विराम और सैनिकों की वापसी पर जोर देगा. इससे पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय यूनियन से अपने देश को तत्काल सदस्यता देने का आग्रह किया. 44 वर्षीय राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक नया वीडियो जारी कर कहा कि हम एक नई विशेष प्रक्रिया की मदद से यूक्रेन को तत्काल सदस्य बनाने के लिए यूरोपीय यूनियन से अपील करते हैं. हमारा लक्ष्य सभी यूरोपीय लोगों के साथ रहना है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि समान स्तर पर रहना है. मुझे यकीन है कि यह उचित है. मुझे यकीन है कि यह संभव है. मालूम हो कि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नेतृत्व में यूक्रेन नाटो सैन्य गठबंधन और यूरोपीय यूनियन में सदस्यता के लिए मांग करता रहा है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930