शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में स्थित शिवमंदिर परिसर में इस वर्ष 1 मार्च दिन मंगलवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया एवं विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। यह आयोजन शिव मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित किया गया। शिवमंदिर प्रबंधन समिति के मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि आज दिनांक 1 मार्च दिन मंगलवार को सर्वप्रथम शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं हवन का कार्यक्रम पंडित धर्मेंद्र शर्मा द्वारा संपादित किया गया। ततपश्चात भंडारा, एवम मानस मंडली गुढिय़ारी द्वारा रामायण मानस गान का कार्यक्रम और शिव जी की आरती होगी।


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवपार्क कॉलोनी वासियों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा शिवमंदिर परिसर में स्थित शिवलिंग की पूजा अर्चना की गई। शास्त्रों में कहा गया है कि शिवजी की पूजा करने से सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह जगत में रहते हुए मनुष्य का कल्याण करने वाला व्रत है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार दुबे, उपाध्यक्ष राजकिशोर भट्ट, मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा, कोषाध्यक्ष अभय सैनी, महासचिव देवनारायण चन्द्राकर, सचिव विनोद देशमुख, सहित समिति के सदस्य प्रवीण चन्द्राकर, विजय देवांगन, मोरध्वज साहू, मनोज शर्मा, विजेंद्र चन्द्राकर, नरेन्द्र विश्वकर्मा, महेश बंजारे, महेश निषाद, एल.एन.यादव, विनोद मिश्रा, ओंकार साहू, रमाकांत चन्द्राकर, पी.पी.सिंह, संदीप यादव, सत्येंद्र ठाकुर, प्रमोद वर्मा, सी.एल.पटेल, रमेश ठाकुर, लक्ष्य देवांगन, इंद्रभान सोनी, एन.के .चौबे, लालबहादुर साहू, पुरुषोत्तम पाल, खिलावन साहू, टी.आर.निर्मलकर, मनोज देवांगन, रामाधीन साहू सहित शिवपार्क कॉलोनी वासियों का विशेष योगदान रहा।



















