नई दिल्ली/कीव। रूस की यूक्रेन से जंग जारी है। इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया है कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गहरा दुख के साथ हम पुष्टि कर रहे हैं कि आज सुबह खार्किव में बमबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’ बागची ने अन्य ट्वीट में बताया कि विदेश सचिव द्वारा रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था करने की हमारी मांग को दोहराया गया है। बता दें कि मंगलवार सुबह ही भारत सरकार ने भारतीयों को निकालने के लिए वायु सेना को भी अलर्ट कर दिया था। अब इस भारतीय छात्र की मौत से सरकार पर सुरक्षित व जल्दी वापसी का दवाब और अधिक बढ़ जाता है।

जानकारी के मुताबिक, छात्र कर्नाटक का रहने वाला था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930