राजिम। छुरा विकास खंड के ग्राम पंचायत लोहझर एवं हरदी में रामचरित मानस पाठ एवं यज्ञ का आयोजन सिरकट्टी आश्रम के प्रमुख संत गोवर्धन शरण महारज के सानिध्य में आयोजित किया गया है। जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश पदाधिकारी छ. ग .कांग्रेस कमेटी अपने निर्वाचन क्षेत्र के लगातार जनसंपर्क दौरे के दौरान ग्राम लोहझर और हरदी पहुंच कर रामचरित मानस पाठ और यज्ञ में शामिल होकर सत्संग लाभ लिया। इस अवसर पर उद्बोधन देते हुए श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि रामचरितमानस जीवन का अमूल निधि है। इसमें कृति के मूल संदेश पत्नी का पति के प्रति भाई का भाई के प्रति बहू का सास ससुर के प्रति पुत्र का माता पिता के प्रति शिष्य का गुरु के प्रति कर्तव्यों का बखान किया गया है। रामचरितमानस को पढ़ने से परिवार और समाज की समस्याओं को दूर करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर जनपद सदस्य सुखबती तांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी जयराम जगत,यतपेंद्र शाह,पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष समद खान, एवं आसपास के श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930