What's Hot

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के कबीर नगर सामुदायिक भवन में 6 मार्च को सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अनेक प्रस्ताव पारित किये गये। समाज के कबीर नगर वार्ड प्रमुख रविन्द्र बघेल ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा कई प्रस्ताव पारित किये गये जिनमें राज अधिवेशन आगामी 13 मार्च को स्थान खमतराई रायपुर के लिए स्वेच्छानुदान राशि जमा करने चर्चा गई तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि न्यूनतम 200 रुपये की राशि राज अधिवेशन हेतु सभी सदस्य अनिवार्यत: 12 मार्च तक जमा करें क्योंकि 13 मार्च तक राज अधिवेशन संपन्न हो चुका होगा। इसी प्रकार प्रस्ताव नंबर 2 में कुर्मी समाज कबीर नगर हीरापुर ईकाई के पास कोई सामाजिक भवन नहीं है। पार्षद वार्ड क्रमांक 1 वीर सावरकर नगर कमलेश बसंत वर्मा द्वारा वार्ड प्रमुख रविन्द्र बघेल से मौखिक चर्चा में अटारी में जमीन दिलाने का आश्वासन दिया गया है। अत: आज की बैठक में सामाजिक भवन हेतु वार्ड पार्षद से लिखित आवेदन देना प्रस्ताव प्रस्तावित हुआ। वार्ड ईकाई कबीर नगर की बैठक अब से अगले महीने रविवार को बैठक होना प्रस्तावित हुआ है वे स्थान पुराना हाउसिंग बोर्ड आफिस पुलिस चौकी में होगा। हर महीना के प्रथम रविवार की बैठक सामुदायिक भवन कबीर नगर में ही 11 बजे से होगा। इसके अलावा अन्य प्रस्ताव में पारित किये गये। बैठक में वार्ड प्रमुख रविन्द्र बघेल, सविता वर्मा, सुषमा सिरमौर, रंजीता वर्मा, स्वाति वर्मा, भानू वर्मा, अनामिका वर्मा, सकून वर्मा, तारणी बंछोर, रीतु वर्मा, उमा वर्मा, दुर्गावती वर्मा, वर्षा वर्मा, शेषनारायण वर्मा, लक्ष्मण राम वर्मा, ओमप्रकाश परगनिहा, कमलनारायण वर्मा, हिरेन्द्र कुमार परगनिहा, राघवेन्द्र परगनिहा, अशोक कश्यप, ओमेश वर्मा, कमलकिशोर वर्मा, स्वतंत्र कुमार सिरमौर, शेषनारायण वर्मा, पुरुषोत्तम नायक, दिव्यानंद बंछोर, अजय चंद्रवंशी, रूपेश वर्मा, देवेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930