छत्तीसगढ़ में एक-एक करके चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टर्स पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। बलौदाबाजार पुलिस ने 36 करोड़ की ठगी के आरोपी को दबोचा है। आरोपी ने अकेले बलौदाबाजार जिले में 6 करोड़ की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार करहीबाजार पुलिस ने बीएन गोल्ड रियल स्टेट एंड एलायड कंपनी के डायरेक्टर संदीप सोंध को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस लंबे समय से आरोपी की पतासाजी कर रही थी। वहीं आरोपी के बारे में पुख्ता सबूत मिलने के बाद दबिश देकर लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर पूरे प्रदेश से 36 करोड़ की ठगी की है। वहीं बलौदाबाजार जिले में लगभग 6 करोड़ की धोखाधड़ी की। वहीं 9 जिले में ठगी के 13 मामले दर्ज है। बता दें कि जिले में अबतक चिटफंड कंपनी के 19 डायरेक्टर्स गिरफ्तार हो चुके हैं।
चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर लुधियाना से गिरफ्तार, 36 करोड़ की ठगी का आरोपी
Previous Articleशा. उच्च.मा.शाला अतरमरा में निशुल्क सायकल वितरण
Next Article छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में पेश
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















