लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से 1,02,000 वोटों से जीत गए हैं। आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को 1 लाख 2 हजार वोटों से हराया है। समाजवादी पार्टी के अलावा योगी के सामने युवा दलित नेता और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी उतरे थे जिन्हें कुल 4877 वोट मिले। उत्तर प्रदेश में भाजपा 260 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है जो कि सामान्य बहुमत से अधिक है। वहीं, समाजवादी पार्टी फिलहाल करीब 135 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस और बसपा 2 और 1 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 10 मार्च तक मतदान हुआ। यूपी में बहुमत के लिए 202 चाहिए। साल 2017 में भाजपा अपने दम पर 312 सीटें जीती थीं जबकि एनडीए का आंकड़ा 325 था। सपा ने 47, बसपा ने 19 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं।
योगी आदित्यनाथ ने 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की, सपा की सुभावती शुक्ला को हराया
Previous Articleकिसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं लगेगी…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















