पांच राज्यों यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। किसी भी राज्य में पार्टी सरकार बनाती नहीं दिख रही है। पंजाब में पार्टी को जीत की बड़ी उम्मीद थी लेकिन इस राज्य को गंवाने के बाद अब पार्टी देश के एक और राज्य की सत्ता से बाहर हो गई। आपको बता दे कि हालत यह हो गई कि चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के बड़े चेहरे नवजोत सिंह सिद्धू खुद चुनाव हार गए। आपको मालूम होगा कि उत्तर प्रदेश की चुनावी कमान खुद प्रिंयका गांधी ने सभाल रखा था। परंतु उनकी मेहनत नही रग लाई।उत्तराखंड, गोवा तथा मणिपुर कही भी पार्टी के लिए उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं रहे। पांच राज्यों में कांग्रेस की करारी चुनावी हार पर पार्टी नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
राहुल गांधी का ट्वीट
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। जो लोग जीते हैं उन्हें शुभकामनाएं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई।” हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे।’ चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में कांग्रेस मात्र दो सीटों पर आगे है। वहीं उत्तराखंड में 18, पंजाब में 18, गोवा में 11 और मणिपुप में चार सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस को पंजाब में सत्ता गंवानी पड़ी है। यहां कुल 117 सीटों में आम आदमी पार्टी को 92 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने पंजाब में सत्ता गंवा दी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930