बेंगलुरु स्थित मोबिलिटी इंडिया 14 संस्थानों में से एक प्रतिष्ठित संस्थान है जो भारत में प्रोस्थोटिक्स एंड आर्थोटिक्स (बीपीओ) में स्नातक की डिग्री प्रदान करता है। संस्थान राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय कर्नाटक (आरजीयूएचएस) से संबद्ध है। और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह संस्थान प्रोस्थेटिक्स उपकरणों (कृत्रिम अंग) और अन्य सहायक तकनीक के निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल है जो विकलांग व्यक्तियों, गैर संचारी रोगों के साथ-साथ उम्र बढऩे वाली आबादी को लाभान्वित करता है। एक वैश्विक संगठन आईएसपीओ (इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ प्रोस्थेटिक्स एंड आर्थोटिक्स बेल्जियम) ने इस संस्थान को अपनी मान्यता दी है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोस्थेटिक्स और आर्थोटिक्स शिक्षा मानको के आधार पर आईएसपीओ की ग्रेडिंग के अनुसार मोबिलिटी इंडिया भारत और सार्क देशों में पहला और एशिया में 7वां रैंक है। संस्थान के प्रबंधन और स्टाफ के सदस्यों ने निरंतर प्रयास करते हुए वर्ष 2021 के अंतरिम बैच को आईएसपीओ श्रेणी-1 में लाने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर छत्तीसगढ़ स्थित एमआई स्नातक एलिगेंस पीटर ने प्रोस्थोटिक्स एंड आर्थोटिक्स (बीपीओ) कार्यक्रम में इस स्नातक डिग्री को प्रोस्थोटिस्ट एंड आर्थोटिस्ट प्रशिक्षण स्तर के रूप में आईएसपीओ प्रमाणन के साथ देश संस्थान एवं राज्य को गौरवान्वित किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930