अमलेशवर। अमलेशवर हायर सेकेंडरी स्कूल में आज शासन द्वारा पात्र विशेष बालिकाओं को शासन की योजना के तहत 6 छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया। साथ ही प्राचार्य द्वारा विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति की विशेष बैठक रखी गई, जिसमें शासन द्वारा मनोनीत अध्यक्ष उमेश साहू (उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, पाटन) एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष प्रतिनिधि संजय यदु अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग जिला दुर्ग शामिल हुये। संस्था के प्राचार्य श्रीमति नीता गुप्ता द्वारा बिंदुवार विद्यालय की सभी समस्याओं खासकर शिक्षकों की कमी, विद्यालय परिसर में बाउंडरीवाल का न होना जिसके कारण से यहाँ असामाजिक तत्वों के द्वारा विद्यालय परिसर में तोडफ़ोड़ करना, चोरी करना व रात्रि में नशापान, शराब सेवन कर खाली बोतलो, डिस्पोजल गिलास व चखना को छोड़ देने के साथ ही कांच की बोतलों को फोड़ कर रख देने जैसे घटनाओं का जिक्र किया गया, जिससे यहां की शिक्षकों व बच्चों को बहुत ही मानसिक परेशानियों का सामना करना पडता हैं, साथ ही बच्चों की मानसिक दशा पर भी बहुत ही गलत संदेश जाता हैं। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में दी जा चुकी हैं बावजूद यहाँ किसी भी प्रकार की अपराधिक घटनाओं में किसी भी प्रकार की कोई सुधार नहीं हुआ हैं, जिससे विद्यालय प्रबंधन काफी चिंतित रहता हैं। बैठक में उपस्थित संजय यदु ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर शिक्षकों की कमी को शीघ्र पूरा कराकर बाऊंडरीवाल की समस्या को भी जल्दी हल करवाने का भरोसा दिलाया है। बैठक में विद्यालय की सभी शिक्षक श्रीमती किरण चंद्राकार, भानूप्रिया दुबे, रश्मि सिंह, श्रीमती शकुनतला बैक, नेहा शर्मा, मुक्ता ठाकुर,राहूल चंद्राकर सहित विद्यालय प्रबंधन समिति से हिमांशु शर्मा, सत्तू कौशल , पोखराज गोस्वामी, गिरधर साहू पंच, सहित समिति के वरिष्ठ सदस्य डाँ अशवनी साहू उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एक सूर मे असाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर में तोडफ़ोड़ किये जाने की निंदा की एवं शासन स्तर पर विद्यालय की सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण की मांग की जिससे कि बच्चों की पढ़ाई बेहतर व सुरक्षित ढंग से चल सके।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930