What's Hot

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शनिवार 12 मार्च को दोपहर 3 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित चार दिवसीय फार्मटेक एशिया अन्तर्राष्ट्रीय किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में एक वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री बघेल इस अवसर पर किसानों को संबोधित कर उन्हें राज्य शासन द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी देंगे। इस किसान सम्मेलन में छत्तीसग? के विभिन्न जिलों से लगभग 5 हजार किसान शामिल होंगे। इस प्रदर्शनी का आयोजन छत्तीसग? शासन के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। किसान सम्मेलन में छत्तीसग? शासन में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया तथा धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा भी शामिल होंगे। इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव कृषि डॉ. एस. भारती दासन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, संचालक कृषि श्री यशवंत कुमार, संचालक उद्यानिकी श्री माथेश्वरन व्ही. तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रबंध मण्डल के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 11 से 14 मार्च तक आयोजित फार्मटेक ऐशिया किसान मेले एवं प्रदर्शनी में शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की 132 संस्थाओं द्वारा किसानोपयोगी नवीनतम कृषि तकनीक एवं उत्पादों का प्रदर्शन तथा विक्रय किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी, अनुसंधान तकनीकों एवं उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य शासन के कृषि एवं उद्यानिकी विभागों द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं यथा गौधन विकास योजना, नरवा, गरूआ, घुरवा, बाड़ी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी के तहत प्रत्येक दिवस इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसान पाठ्शाला में किसानों को कृषि जुड़े विभिन्न विषयों पर तकनीकी व्याख्यान दिये जाएंगे। लगभग 15 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में आयोजित इस कृषि प्रदर्शनी में नवीनतम कृषि यंत्रों एवं उपकराणों, उन्नत सिंचाई प्रणाली, उन्नत बीज एवं कीटनाशक, सोलर पंप, बागवानी उपकरण, पशुपालन एवं डेयरी से संबंधित यंत्र एवं उपकरण जैव उर्वरक एवं रसायन, जैविक एवं संरक्षित खेती के उपकरणों के साथ ही कृषि विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रौद्योगिकी, मशीनरी एवं उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी के दौरान किसानों को कृषि की नवीनतम प्रौद्योगिकी से रूबरू होने के साथ ही विभिन्न उत्पादों के क्रय तथा उनके द्वारा उत्पादित सामग्री के विक्रय का अवसर प्राप्त होगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930