What's Hot

मुंगेली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू, जिला-मुंगेली में शासन की महती योजना नि:शुल्क सरस्वती सायकल वितरण अंतर्गत कक्षा नवमी के पात्र 49 बालिकाओं को एक गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यअतिथि श्रीमती अंबालिका साहू (सभापति जिला पंचायत मुंगेली), सदस्य श्रम कल्याण मंडल छ. ग. शासन रायपुर के करकमलों से सायकल वितरित किया गया। जिससे बालिकाएं अत्यधिक खुश एवं उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पुष्पा घृतलहरे (जनपद सदस्य) अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति ने की तथा विशिष्ट अतिथि माखन बंजारे सरपंच ग्राम पंचायत मदकू एवं गणमान्य नागरिक भगोली यादव उपस्थित रहे। स्वागत भाषण में संस्था प्रमुख कु. सुरेखा ध्रुव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नि:शुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के संबंध में जानकारी प्रदान किए। संस्था में दूर- दराज गांवों की बालिकाएं अध्ययन करने आती है उन्हें अब स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी। मुख्य अतिथि श्रीमती अंबालिका साहू (सदस्य श्रम कल्याण मंडल) ने बालिकाओं को अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि राज्य शासन की महती योजना अंतर्गत नि:शुल्क सायकल वितरण से बालिकाएं अब अधिक आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, उत्साह के साथ स्कूल आना-जाना करेंगी। बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा शासन द्वारा स्कूलों में दिए जाने वाले विभिन्न सुविधाओं का लाभ लेते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य निर्माण करने की प्रेरणा प्रदान किए। जनप्रतिनिधि एवं अध्यापकगण स्कूल में उत्तम शिक्षा व्यवस्था हेतु हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने श्रम विभाग की कार्यकम नोनी दुलार योजना की जानकारी प्रदान किए। मुख्य अतिथि श्रीमती अंबालिका साहू का प्रभारी प्राचार्य कु.सुरेखा ध्रुव द्वारा शाल, कलम, डायरी भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। नि:शुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में व्याख्याता मिथिलेश कुमार यदु, संतदेव सन्नाट, अमित ठाकुर, राजेश कुमार साहू, हरिशंकर लहरी, शंकर लाल साहू, भरत लाल ध्रुव, सहायक शिक्षक विज्ञान राजेंद्र कुमार सिंह सहित विद्यार्थी, पालक उपस्थित थे। अतिथियों का आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता वाणिज्य मिथिलेश कुमार यदु ने किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930