लंबे समय से जिस्मफरोशी के धंधे की शिकायत मिलने के बाद आखिरकार पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, जिसमें 3 महिलाओं और 1 युवक को गिरफ्तार किया गया। इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चांपा जिले में हुआ है जहां शिवरीनारायण नगर के मेला ग्राउंड के पास एक घर में सैक्स रैकेट चलने की पुलिस को शिकायत मिली थी। पुलिस को बताया गया था कि यहां रहने वाली एक महिला बाहर से लड़कियां और महिलाओं को लाकर उनसे धंधा करवाती है। इस शिकायत के आधार पर शुक्रवार रात पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आस-पास के लोगों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाली महिला काफी समय से इस काम में लगी थी। जिसकी वजह से यहां पर माहौल भी खराब हो रहा था। उनका कहना है कि कई बार पुलिस से शिकायत की जा चुकी थी। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। अब पुलिस ने यहां रेड मारी है।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















