What's Hot

एक सात साल की बच्ची का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलि देने के लिए अपहरण कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुए देर रात बागपत में छापेमारी की और इस बच्ची को आरोपी के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया. पुलिस ने आरोपी शख्स समेत दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) इलामारन ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को सेक्टर-63 थाना पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी भतीजी का एक अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया. पुलिस के मुताबिक बच्ची को अगवा करके ले जाते समय आरोपी की तस्वीर एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने करवाई की. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी व्यक्ति बच्ची को अपने साथ लेकर जाते हुए दिख रहा था. इस फुटेज के आधार पर बच्ची को अगवा करने वाले शख्स की पहचान की गई. इसके बाद पुलिस ने तीन दल बनाकर बागपत में देर रात छापेमारी की. जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को अगवा करने वाले सोनू बाल्मीकि और नीटू बाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया. और बच्ची को सकुशल मुक्त करा लिया. पुलिस उपायुक्त इलामारन के अनुसार, शुरुआती पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने बलि देने के लिए बच्ची का अपहरण किया था और होली वाले दिन उसकी बलि देने की तैयारी थी. पुलिस बच्ची की मेडिकल जांच करवा रही है. इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930