रायपुर। गरियाबंद के जोबा मोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। वहीं मृतकों के परिजनों को 2 लाख रु की सहायता राशि देने का निर्देश दिए हैं। घायलों को उपचार के लिए 50 हजार रु की सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन को बेहतर उपचार के लिए निर्देश जारी हुआ है। जानकारी के अनुसार सभी ट्रैक्टर की ट्राली में बैठकर छठी कार्यक्रम में शामिल होने मोहलाई गांव गए थे जहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। सभी 6 मृतक मजरकट्टा और हरदी गांव के रहने वाले हैं।
गरियाबंद के पास हुआ सड़क हादसा, 6 की मौत, 14 गंभीर रूप से घायल
Previous Articleबलि देने के लिए 7 साल की बच्ची का अपहरण, 2 गिरफ्तार
Next Article 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण आज से शुरू
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















