धरमजयगढ़। रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने आज पहली बार धरमजयगढ़ विकासखंड का दौरा किया। अपने दौरे में कलेक्टर ने सिविल अस्पताल का जम कर सर्जरी किया। आज तक किसी भी कलेक्टर ने इतनी बारीकी से अस्पताल की व्यवस्था और अव्यवस्था को नहीं देखा था। सभी वार्डों को घूम घूम कर मुआयना किया। प्रसुतिगृह किलकारी का भी उन्होंने बारिकी से निरीक्षण किया। प्रसूति गृह में सर्व सुविधा युक्त ऑपरेशन कक्ष को देखकर वहां उपस्थित नर्सों से पूछा कि इतनी सुविधा के बावजूद डिलीवरी केस रिफर क्यों किए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान एक मात्र महिला चिकित्सक नैंसी, लकड़ा एवं सर्जन विजय लकड़ा नदारद थे। उनकी अनुपस्थिति पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें तलब किया लेकिन चिकित्सक दंपति वहां उपस्थित नहीं हुए। बाद में उन्हें विश्राम गृह में बुलाकर फटकार लगाई गई। कलेक्टर के अस्पताल निरीक्षण के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल की खामियों को बताते हुए कहा कि यहां एक आयुर्वेदिक चिकित्सक अपने मुख्यालय को छोड़कर सिविल अस्पताल में बैठकर अपने परिजनों के दवाई दुकान, पैथोलॉजी लैब, क्लिनिक आदि को लाभ पहुंचाता है। उसके यहां बैठने के कारण उसका मुख्यालय चिकित्सक विहीन है। जनप्रतिनिधियों की बातों को सुनकर गंभीरता से लेते हुए अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यालय भेजो। जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में आधुनिक एक्सरे मशीन एवं ब्लड बैंक की आवश्यकता बताई तो शीघ्र समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। हाथी समस्या को भी जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर के समक्ष रखते हुए बताया कि हाथियों की वजह से उस क्षेत्र का विद्युत सफ्लाई बंद कर दिया जाता है जिससे लोगों को दहशत के माहौल में रतजगा करना पड़ता है। किसानों की समस्या को कलेक्टर के समक्ष रखते हुए अस्थाई विद्युत कनेक्शन को वन विभाग के कहने पर विभाग द्वारा काट दिए जाने से खरीफ फसल लगाने में किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर भीम सिंह एवं जिला सीईओ रिचा प्रकाश चौधरी आज अपने दौरा के दौरान खलबोरा पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजातियों का हाल जाना और उन्हें उन्नत खेती करने कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की बात कही। भोजन उपरांत नगर भ्रमण कर कलेक्टर अपने काफिला सहित रायगढ़ के लिए रवाना हुए। पहली बार किसी कलेक्टर द्वारा हॉस्पिटल का मैराथन सर्जरी करने पर नगर वासियों एवं जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930