एक तरफ जहां आज पूरे देश में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैं वहीं कुछ असामाजिक तत्व आज के रंग में भंग डाल कर कुछ परिवारों की खुशियां छीन ली है। होली के दिन एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म होने की सनसनीखेज खबर सामने आयी है। साथ ही एक नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म करने की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किए जाने की खबर आई है। जिसके बाद मुलमुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अभय निराला को गिरफ्तार कर लिया है। इधर मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से भी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला काली तलाई गांव का है। यहां 3 आरोपियों ने मिलकर नाबालिग से दुष्कर्म किया है। यह मामला देहात थाना क्षेत्र का है।
Previous Articleहोली पारंपरिक और उत्साहपूर्ण तरीके से मनी होली
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















