What's Hot

आपने अब तक दुनिया भर के अजीबो गरीब गांवों के बारे में सुना होगा. वहां लोग अनोखी तरह की संस्कृति को अपनाते होंगे, लेकिन कभी किसी ऐसे गांव के बारे में नहीं सुना होगा जो जमीन के अंदर छिपा हो. ये पूरा का पूरा गांव जमीन के अंदर बसा हुआ है, वो भी थोड़ा बहुत नहीं बल्कि पूरा जमीन के नीचे 3000 फीट नीचे. बता दें कि इस गांव की आबादी ज्यादा नहीं है. यहां कुछ लोग ही रहते हैं. लेकिन ये गांव दुनियाभर में इंटरनेट पर खूब सर्च किया जाता है. एडवेंचर को शौकीन लोग हर साल यहां घूमने आते हैं. दरअसल, अमेरिका के प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन के पास हवासू कैनियन में सुपाई नाम का एक गांव है. ये गांव जमीन की सतह के नीचे तीन हज़ार फ़ुट की पर बसा है. इसे देखने के लिए हर साल दुनिया भर से करीब 55 लाख लोग एरिजोना आते हैं. ये गांव हवासू कैनियन के पास एक गहरी खाई में बसा हुआ है. इस गांव की कुल आबादी 208 बताई जाती है. जमीन की सतह से करीब 3000 फुट नीचे बसे इस गांव के रहने वाले अमरीका के मूल निवासी रेड इंडियन हैं.
हवा में उड़ कर आयें या पांव पांव
बता दें कि ये गांव दुनियाभर से कटा हुआ है. जिसकी वजह इसका जमीन के अंदर बसा होना है. इस गांव में रेडइंडियन्स रहते हैं जिन्हें अमेरिका का मूल निवासी माना जाता है. इस गांव में आवागमने के साधन भी सीमित ही हैं. आधुनिक युग में भी ये गांव बाहरी दुनिया से कटा हुआ है. इस गांव तक पहुंचने के लिए कठिन सफर करके पैदल जाना पड़ता है. यहां तक पहुंचने के लिए लोग खच्चर का भी प्रयोग करते हैं. कुछ लोग यहां तक पहुंचने के लिए हवाई जहाज का प्रयोग भी करते हैं. जो गांव को नजदीकी हाइवे से जोड़ते हैं. यही नहीं इस गांव में आज भी चि_ियां ले जाने का काम खच्चरों से किया जाता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930