What's Hot

8 साल की गैंगरेप पीडि़ता ने आखिरकार दम तोड़ दिया। इसके बाद से ही यहां के लोगों मेें जबर्दस्त आक्रोश है, साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही सरेआम फांसी देने की भी मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर सियालकोट जिले के बटर डोगरां-चाविंडा गांव में रिक्शा चालक की आठ वर्षीय बेटी अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान दो संदिग्धों ने जूस में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दिया सुनसान जगह पर ले गए। यहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया यातनाएं दी। पुलिस ने कहा कि लड़की की चीखें सुनकर जब स्थानीय निवासी वहां आए, तो संदिग्ध भाग गए। लड़की को नाजुक हालत में सियालकोट के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां लगातार खून बहने के कारण बुधवार को उसकी मौत हो गई। लड़की के परिवार स्थानीय निवासियों ने इस घटना पुलिस की नाकामी के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपराधियों को पकड़कर सरेआम फांसी देने की मांग की। जिला पुलिस प्रमुख मुसतनसार फिरोज ने जब उन्हें बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, तब लोगों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930