What's Hot

दुनिया के हर शहर का अपना मिजाज होता है। कहीं के लोग बेहद अदबी होते हैं तो कही के लोम मेहमान नवाज।शहरों के मिजाज को भापने के लिए इंग्लैंड के ‘द बॉटल क्लब’ ने दुनिया के कई शहरों का सर्वे किया है। इस सर्वे की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें पता चला है कि कौन सा शहर रोमांस के मामले में टॉप पर है और कौन बेवफाई के। रिपोर्ट के मुताबिक, जो शहर रोमांस के मामले में सबसे ऊपर है वही बेवफाई को लेकर भी शीर्ष पर है।
लंदन है सबसे ज्यादा रोमांस वाला शहर
सर्वे की रिपोर्ट में सिडिक्टिव शहरों की सूची में सबसे ऊपर लंदन का नाम है। यहां के लोग रोमांस के मामले में सबसे ज्यादा एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। लंदन को 80 में से 72.2 अंक मिले हैं। सर्वे में यह भी पता चला है कि लंदन में एक लाख से ज्यादा लोंगों ने अश्लील साइट्स पर अपना एकाउंट बना रखा है। यहां 131 एडल्ट ईवेंट्स होते हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि शहर में 10 हजार से ज्यादा लोग एडल्ट साइट्स ओन्लीफैंस पर न्यूड तस्वीरें और वीडियो के माध्यम से कमाई करते हैं।
लंदन के बाद दूसरे नंबर अमेरिका के शहर पर लास वेगास का है। लास वेगास शहर को 67.6 अंक दिए गए हैं। वहीं तीसरा नंबर न्यूयार्क का है, जिसे 66.5 अंक मिले हैं।
एक कैटेगिरी ये भी
सर्वे में दूसरी कैटेगरी अजीबोगरीब रोमांस करने वालों की थी। इस मामले में भी लंदन ने पहला स्थान पाया है। यहां के लोग अपनी फैंटेसी और चाहतों को बहुत अलग तरह से पूरा करते हैं। इस कैटेगरी में लंदन को 40 में से 39 अंक मिले हैं जबकि लॉस वेगास को 38 और बर्लिन को 32.5 अंक दिए गए हैं।
बेवफाई के मामले में टॉप पर ये शहर
वहीं इस सर्वे की तीसरी कैटेगिरी की बात करें तो ये थी बेवफाई करने वाले टॉप शहरों की। इंग्लैंड के ‘द बॉटल क्लब’ ने इसके लिए केवल ब्रिटेन के शहरों का सर्वे किया। जिसमें पता चला कि लंदन इस मामले में भी पहले नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के कपल एक दूसरे को सबसे ज्यादा चीट करते हैं। वे एक रिलेशन में रहने के बावजूद दूसरों से भी अफेयर रखते हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर बर्मिंघम शहर है और तीसरा स्थान नॉटिंघम शहर को दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930