संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने संकुल के अधीनस्थ शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा का अवलोकन किया । अवलोकन के दौरान सामाजिक विज्ञान , विज्ञान विषय में शिक्षकों द्वारा रोचक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई कराया गया , बच्चे बहुत ही उत्साह एवम रुचि के साथ पढ़ाई करते नजर आए , सामाजिक विज्ञान में हमारे देश एवम राज्यों के बारे में शिक्षक नरेश कुमार यादव द्वारा रोचक गतिविधि कराते हुए जानकारी दी गई । संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बच्चों से भारत के नक्शे में कौन से राज्य कहां पर है पूछा गया एवम छत्तीसगढ़ राज्य एवम उनके सीमावर्ती राज्य के बारे में भी जानकारी लिया गया बच्चे सही सही जवाब दिए , उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया , अवलोकन के दौरान प्रधानपाठक सत्येंद्र कुमार यादव , श्रीमती पूर्णिमा यादव उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31