• मार्च खत्म होने में अब महज एक हफ्ते ही शेष हैं. उसके बाद अप्रैल का महीना लग जाएगा और 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ होगा. इसके साथ ही अप्रैल में बैंकों में कई छुट्टियां होंगी.

गुड़ी पड़वा, अंबेडकर जयंती और बैसाखी जैसे त्योहारों के कारण अप्रैल में बैंक कुल 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 2022 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है. RBI की इस सूची के अनुसार, अगले महीने अप्रैल में साप्ताहिक अवकाश सहित कुल 15 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की सूची के अनुसार, पूरे देश में बैंकिंग अवकाश एक साथ नहीं होते हैं. कई छुट्टियां विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों की अधिसूचना या उन राज्यों में विशेष अवसरों पर भी निर्भर करती हैं. ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं हैं.

छुट्टियों की सूची देखें

  1. 1 अप्रैल – बैंक खातों का वार्षिक समापन – लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद
  2. 2 अप्रैल – गुड़ी पड़वा / उगादी महोत्सव / नवरात्रि का पहला दिन / तेलुगु नव वर्ष / साजिबू नोंगमपम्बा (चेरोबा) – बेलापुर, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद
  3. 3 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  4. 4 अप्रैल- सरिहुल-रांची में बैंक बंद
  5. 5 अप्रैल – बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन – हैदराबाद में बैंक बंद
  6. 9 अप्रैल – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  7. 10 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  8. 14 अप्रैल- डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैसाखी/तमिल नव वर्ष/चिरोबा, बीजू महोत्सव/बोहर बिहू- शिलांग और शिमला के अलावा अन्य जगहों पर बैंक बंद
  9. 15 अप्रैल – गुड फ्राइडे/बंगाली नव वर्ष/हिमाचल दिवस/विशु/बोहाग बिहू- जयपुर, जम्मू और श्रीनगर के अलावा अन्य स्थानों पर बैंक बंद
  10. 16 अप्रैल – बोहाग बिहू – गुवाहाटी में बैंक बंद
  11. 17 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 21 अप्रैल – गड़िया पूजा – अगरतला में बैंक बंद
  12. 23 अप्रैल – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  13. 24 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  14. 29 अप्रैल-शब-ए-कद्र/जुमात-उल-विदा-जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31