लखनऊ। योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से ठीक पहले लखनऊ में एक बदमाश को ढेर कर दिया गया है। हसनगंज इलाके में राहुल सिंह नाम के बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है। उस पर एक ज्वैलरी दुकान में लूट करने का आरोप था। योगी सरकार की वापसी के बाद अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू हो गई है। राहुल सिंह दूसरा बदमाश है, जो दूसरी बार योगी सरकार 2.0 में ढेर हुआ है। इससे पहले वाराणसी में 2 लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह उर्फ सोनू सिंह को पुलिस ने ढेर कर दिया था। उस पर कई दर्जन मुकदमें दर्ज थे। पुलिस ने उसे हसनगंज इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद मार गिराया है। राहुल सिंह पर अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड का आरोप था। उसने इस लूट के दौरान एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक लाख रुपये के इनामी राहुल सिंह को शुक्रवार तड़के 4 बजे लखनऊ पुलिस ने हसनगंज इलाके में घेर लिया। इसके बाद दोनों से तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। अलीगंज थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर हुई मुठभेड़ में राहुल सिंह घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई है। बीते साल अलीगंज में ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट का मुख्य आरोपी राहुल सिंह था। राहुल के पास से ज्वेलरी शोरूम से लूट के जेवरात भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस को उसके पास से पिस्टल और कई जिंदा कारतूस मिले हैं। फिलहाल राहुल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शपथ ग्रहण से पहले योगी सरकार का एक्शन मोड, मुठभेड़ में बदमाश ढेर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















