धमतरी। कणेश्वर धाम सिहावा जिला धमतरी का दो दिवसीय सामाजिक बैठक बहुत ही ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण रहा। धमतरी जिला धोबी समाज अध्यक्ष भरत निर्मलकर जी का अनुभव और दूरदर्शी सोच सामाजिक एकता के लिए बहुत महत्वपूर्ण निर्णय साबित होगा। सामाजिक दिशा और दशा में मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम में धमतरी जिला के सभी परिक्षत्रे, गरियाबंद जिला से अध्यक्ष राजकुमार निर्मलकर, कलीराम निर्मलकर, बलराम निर्मलकर ,महिला अध्यक्ष श्रीमती लतादेवी निर्मलकर,सहित गरियाबंद, फिंगेश्वर,राजिम,पांडुका परिक्षत्रे पदाधिकारी, बालोद जिला से अध्यक्ष भीमसेन निर्मलकर,महासचिव सुरेश निर्मलकर, भादू राम सोनवानी, बस्तर से दिनेश रजक,रविशंकर नागे, रायपुर से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सदस्य चूड़ामणि निर्मलकर, प्रदेश अध्यक्ष युवा राजा निर्मलकर, प्रदेश महासचिव युवा विनय निर्मलकर,दिनेश निर्मलकर, पिथौरा महासमुंद से दिनेश निर्मलकर,जिला धोबी समाज संरक्षक श्रीमती चित्रलेखा निर्मलकर, सहित महिलाओं की भागीदारी बहुत बड़ी संख्या में रही।
सभा मंच पर बच्चों द्वारा मनमोहक संस्कृतिक प्रस्थीतुसमाज के विभिन्न जिला और परिक्षत्रे स्तर के उपस्थित सामाजिक पदाधिकारीयो का साफा और श्री फल देकर सम्मानित किया गया ।ततपश्चात प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर मंच से सम्मानित किया गया।
मंच को सम्बोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने प्रदेश सामाजिक संगठन और परिक्षत्रे स्तर को संगठित करते हुए धोबी समाज के रीति रिवाजों , आस्था, और संस्कृति को बचाने पर जोर दिया गया।
प्रदेश स्तर पर कुछ लोग अपने-अपने राजनैतिक लाभ और पदलोलुपता के कारण अनेक कई संगठन बनाकर स्वयम्भू प्रदेश अध्यक्ष बने बैठे है, ऐसे लोगों को कोई महत्व नही देते हुए।सभी जिलों से उपस्थित लोगों के संगठन एकता के लिए प्रदेश स्तरीय समन्वय टीम तैयार करने पर जोर दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31