एक के रहते दूसरी महिला से मधुर संबंध रखना बेवफाई कहा जाता है। लेकिन हम जो बताने जा रहे है उसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे। क्योंकि बात ही कुछ ऐसी है। एक शख्स ने पांच महिलाओं के साथ बेवफाई का ऐसा खेल खेला कि जिसे जानकर इन महिलाओं के होश उड़ गये। हकीकत का पता चलने पर महिलाओं ने उस शख्स से संबंध तोड़ दिया और पांचों महिलाओं की आपस में दोस्ती हो गई। ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड से सामने आया है जहां एक शख्स ने एक साथ 5 महिलाओं के साथ प्यार का चक्कर चलाया, इसमें से एक उस शख्स की गर्लफ्रेंड थी। ‘डेली मेलÓ की खबर के अनुसार, एक लड़की को तब बहुत ज्यादा धक्का लगा, जब उसको पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड 4 अन्य महिलाओं के साथ चक्कर चला रहा है। 27 साल की लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया। लड़की ने बताया कि पिछले 6 महीने से वह अपने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। अब उसे पता चला है कि उसका बॉयफ्रेंड उसकी पीठ पीछे 4 अलग औरतों से भी संबंध रखता है। महिला ने बताया कि अचानक उसे महसूस हुआ कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है। दरअसल, उसका बॉयफ्रेंड जिन-जिन महिलाओं से चक्कर चला रहा था, वह सारी महिलाएं किसी न किसी तरह लड़की से जुड़ी हुई थीं। लड़की ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड इन चीजों को खुलकर बताता था। वह ऐसे जताता था, जैसे कोई बहादुरी का काम कर रहा है। लड़की ने उस औरत को सोशल मीडिया पर फॉलो किया, जिसके साथ उसके बॉयफ्रेंड का अफेयर चल रहा था। लड़की ने देखा कि दूसरी औरत ने उसके बॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली है। इसके बाद उसे पता चल गया कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है। धीरे-धीरे लड़की ने उन चारों महिलाओं के बारे में पता लगा लिया, जिनके साथ उसके बॉयफ्रेंड का अफेयर चल रहा था। इसमें से एक महिला उस लड़की की डॉक्टर थी। दूसरी महिला उसकी कजिन की दोस्त थी। तीसरी महिला से लड़की एक पार्टी में मिली थी। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के धोखे के बारे में उन चारों लड़कियों को भी बताया। इसके बाद पांचों ने मिलकर शख्स से बदला लेने के बारे में सोचा। फिर पांचों साथ ही शख्स से मिलने पहुंच गईं. पांचों को एक साथ देश शख्स काफी डर गया था। इसके बाद वह सफाई देने लगा और माफी मांगने लगा। हालांकि पांचों ने उसी समय शख्स से अपना रिश्ता खत्म कर लिया। अब पांचों महिलाएं अच्छी दोस्त बन चुकी हैं। इस घटना के बाद पांचों ने उस शख्स के संपर्क नहीं रखा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31