कर्मा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

राजिम। पांडुका परिक्षत्रे साहू समाज के तत्वाधान में भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा भक्ति के साथ धूमधाम से मनाई गई, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश साहू समाज उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी साहू मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई,प्रमुख अतिथि डॉ. महेंद्र साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन माता मंदिर राजिम एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भुनेश्वर साहू अध्यक्ष जिला साहू समाज गरियाबंद, विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर गोवर्धन शरण महाराज थे।
सर्वप्रथम समाजिकजनों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी साहू सहित सम्माननीय अतिथियों ने भक्त माता कर्मा की आरती कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
समस्त क्षेत्रवासियों व समाजिकजनों को भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पित थी,भक्त माता कर्मा की भक्ति से प्रसन्न होकर सक्षात भगवान श्रीकृष्ण माता कर्मा को दर्शन देने आये,माता कर्मा के हाथ से बना हुआ खिचड़ी भगवान श्रीकृष्ण ने खाये। उन्होंने कहा कि मां कर्मा देवी सेवा, त्याग, भक्ति और समर्पण की देवी हैं। परम साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी है ,माता कर्मा की जन्म पाप मोचनी एकादशी के दिन हुआ था। समाज से ही प्रेरणा मिलती हैं, समाज की आदर्श जीवन स्थापित करने में मुख्य भूमिका रहती है, समाज हमेशा ही साहस और विश्वास देता हैं। हमारा साहू समाज हमेशा ही अनुकरणीय रहा हैं। आप सभी सामाजिक समरसता बनाए रखें और आने वाली पीढ़ियॉ को समाज में अच्छा वातावरण मिले इसका ध्यान रखें। समाज के व्यक्ति का सहज और सरल हो कर कार्य करें। समाज के हर व्यक्ति की मदद करें। बच्चों को अच्छे संस्कार दें।उन्होंने युवा वर्ग को अपनी महान हस्तियों के व्यक्तित्व को न भूलने, उनके बताए रास्तों का अनुसरण और सामाजिक समरसता को बरकरार रखे ।
लक्ष्मी साहू ने कहा कि समाज के वरिष्ठजन ही हमारे समाज की रीढ़ हैं, आधार हैं,सामाजिक धरोहर है, जिनसे हमें बहुत कुछ सिखने को मिलता है। वृद्धजनों का सम्मान करके ही हम समाज को सही दिशा दे सकते हैं।हमें वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए उनके अनुभवों का लाभ लेना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरुण साहू,शैलेंद्र साहू, महेंद्र साहू,अध्यक्ष पांडुका परिक्षत्रे,डोमार साहू नर्मदा साहू जनपद पंचायत सदस्य, बुंदा साहू जनपद पंचायत सभापति, श्यामाबाई साहू,मीना साहू,रहस साहू,टोरिया बाई साहू, टीकम साहू, ,राजेश साहू,केशव साहू,नारायण साहू,राधे लाल साहू,रामाधार साहू,हेमराज साहू,टामनलाल साहू,मोतीलाल साहू,कमलेश साहू,जगदीश साहू,युवराज साहू,श्यामलाल साहू, धर्मेंद्र साहू,दाऊलाल साहू,गजेंद्र साहू,पुनितराम साहू एवं बड़ी संख्या में सामजिकजन उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31