पांडुका। छुरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा के जनपद विकास निधि से ग्राम पंचायत पांडुका में प्रकाश टोडर के घर से जयखम्भ तक सीसी रोड निर्माण स्वीकृति हुआ है, जिसका भूमिपूजन बुधवार को किया गया। यहां सीसी रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में दिक्कतें आती थी। सीसी रोड बनने से बरसात के दिनों में आने-जाने में ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू, विशेष रूप से उपस्थित थी। श्री गौरव मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पानी, सड़क के साथ ही प्राथमिकता के साथ गांवों में सुविधा के लिए शुरू से प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चंद्रहास साहू,जनपद पंचायत के सभापति बुंदा साहू,सरपंच दुजेश्वर ठाकुर, उपसरपंच भवानीशंकर सोनी,दुलीचंद साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Previous Articleसमाज हमेशा ही साहस और विश्वास देता हैं: लक्ष्मी साहू
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















