रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नयी घोषणाएं की है जिसमें उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए पांच करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए तीन करोड़ रु के विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। इसी प्रकार प्रदेश के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को दोगुना करने की मैं घोषणा करता हूं। प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि हमारे प्रदेश ने तीन बार लगातार देश के स्वच्छ्तम प्रदेश का खिताब हासिल किया है। इसीलिए मैं आज प्रदेश के महापौरों, सभापति, नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा करता हूं। आज मैं इस मंच से घोषणा करता हूँ कि महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि को डेढ़ गुना किया जाएगा। आप सभी को सफलतम तीन वित्तीय वर्षों में मिली उपलब्धियों की बधाई। चौथे नये वित्तीय वर्ष में दोगुनी-चौगुनी नयी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31