सोशल मीडिया पर अयोध्या से बंदर की शरारत का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें एक बंदर महिला के 42,105 रुपये लेकर भाग गया। महिला और आसपास मौजूद लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन बंदर से पैसे वापस नहीं लिए जा सके। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Ayodhya Monkey Snatching Woman Rupees Viral Video: बंदर अपनी चंचल और शरारती हरकतों के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वे लोगों के हाथ से खाने-पीने की चीजें, सामान या दूसरी वस्तुएं छीनकर भाग जाते हैं और पेड़ या किसी ऊंची जगह पर चढ़ जाते हैं और आसानी से वापस नहीं करते। हाल ही में उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बंदर का ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें बंदर महिला के 42,105 रुपये लेकर भाग जाता है। काफी कोशिशों के बाद भी जब पैसे वापस नहीं मिले, तो पुलिस को बुलाना पड़ा। आखिरकार पुलिस ने ऐसा तरीका अपनाया कि बंदर ने खुद ही पैसे छोड़ दिए। 

महिला के रुपये लेकर भागा बंदर
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाली अंजू देवी के पास 42,105 रुपये थे। इसी दौरान अचानक एक बंदर वहां पहुंचा और महिला के हाथ से रुपये लेकर भाग गया। कुछ दूर जाने के बाद बंदर एक जगह बैठ गया और रुपये छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने बंदर से पैसे वापस लेने की काफी कोशिश की, लेकिन उनकी सारी कोशिशें नाकाम रहीं। काफी देर तक चले इस पूरे घटनाक्रम के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

केला देकर बंदर का खीचा ध्यान  
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने स्थिति को समझते हुए बंदर को पकड़ने या डराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने का फैसला किया। उन्हें आशंका थी कि ऐसा करने पर बंदर रुपये लेकर किसी दूसरी जगह भाग सकता है। इसके बाद पुलिस ने बंदर का ध्यान भटकाने के लिए उसे एक केला दिया। जैसे ही बंदर केले की ओर आकर्षित होकर उसे खाने में व्यस्त हुआ, पुलिसकर्मियों ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके पास रखे रुपये सुरक्षित निकाल लिए। इस तरह बिना किसी नुकसान के महिला के पूरे 42,105 रुपये बरामद कर लिए गए।


पुलिस की सूझबूझ की लोगों ने की तारीफ
पुलिस ने बंदर से बरामद की गई रकम की जांच करने के बाद पूरी राशि अंजू देवी को सौंप दी। अपने पैसे वापस मिलने पर महिला ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सूझबूझ और शांत तरीके से की गई कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस ने बिना किसी जल्दबाजी के समझदारी से स्थिति को संभाला और मुश्किल नजर आ रहे मामले का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान कर दिया।

वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
महिला के रुपये छीनकर भागे बंदर के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- पुलिस की समझदारी और धैर्य ने एक महिला की मेहनत की कमाई सुरक्षित वापस दिला दी। दूसरे यूजर ने लिखा- इतना पैसा लेकर कौन घूमता है? तो वहीं कई यूजर्स पुलिस के अनोखे तरीके की तारीफ कर रहे हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031