What's Hot


धमतरी। छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज के प्रांताध्यक्ष व सर्व समाज महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु का आगमन धमतरी मे यादव समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैठक में हुआ । सर्व प्रथम विभिन्न शाखाओं के प्रमुख द्वारा समाज के इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के पश्चात बैठक शुरू हुआ । बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यादव समाज मे वर्ग भेद को समाप्त करते हुए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, इसे दूर करने के लिए सर्व यादव समाज सदैव प्रयासरत है, इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश के सभी विकास खण्ड व ग्रामों मे सर्व यादव समाज का एक मजबूत संगठन कार्यरत है, धमतरी सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव ने बैठक में प्रमुख चार एजेंडा पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सभी उपस्थित अलग – अलग शाखाओं के पदाधिकारियों को सर्व यादव समाज में समाहित होने का आग्रह किया । नगरी सिहावा से आये हुए सर्व यादव समाज के अध्यक्ष गोवर्धन यादव ने आपसी मतभेद , मनभेद भुलाकर एक मजबूत सर्व यादव समाज की महत्ता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला । नगरी से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव ने भी एकता में बल है पर जोर दिया । कोसरिया यादव समाज धमतरी नगर अध्यक्ष रामेश्वर यादव , सर्व यादव समाज धमतरी की महिला ईकाई अध्यक्ष प्रेमा यादव ने भी समाज हित में अपनी बात रखी । सभी वक्ताओं ने छत्तीसगढ के कोने कोने मे सर्व यादव समाज के संगठन होना बताते हुए इसमे स्थानीय स्तर के विभिन्न संगठनों को एकजुट होने का अपील किया गया ,बैठक में कोरम के अभाव में सर्व यादव समाज के कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया । जिसके कारण सामाजिक भवन के हस्तांतरण का काम अधूरा रह गया । जिसे पूरा करने पुनः बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया । अंत में सर्व यादव समाज के प्रांताध्यक्ष रमेश यदु ने उपस्थित समाजजनों को प्रदेश स्तर पर किये जा रहे सामाजिक हित के कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि समाज में सर्वागीण विकास एवं राजनैतिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपसी रागद्वेष को त्याकर समाज हित में कार्य करने पर जोर दिया गया । , इस अवसर पर जगमोहन रावत देव नारायण यादव , सत्यवान यादव , रामनाथ यादव , बृजलाल यादव , मोहन कुमार यादव , रामअवतार यादव , हेमशंकर यादव , चेतन हिन्दूजा , गौतम यादव , दीनदयाल यादव , हन्सु यादव , बाबूलाल यदु , यशवंत यादव , समारूराम यादव , कांशीराम यादव , बंशीलाल यादव , रतन यादव , गोवर्धन यादव , चुनेश्वर यादव , नरेन्द्र यादव , राधा बाई यादव , किरण यादव , पूनम यादव , प्रेमा यादव उपस्थित थे । बैठक का संचालन सचिव मदन यदु ने किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31