What's Hot


मितानिन समाज की रीड है देश का भविष्य इनके हाथ -धनमति यादव
देवभोग। गत दिवस देवभोग मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय मितानीन सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डमरूधर पुजारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती धनमती यादव सभापति जिला पंचायत गरियाबंद उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक डमरू धर पुजारी ने कहा कि हमारी क्षेत्र की महिलाएं अब बढ़-चढ़कर कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही है और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ना सीख गई पढ़ाई के क्षेत्र में हो कढ़ाई बुनाई के क्षेत्र में हो समूह के क्षेत्र में हो प्रगति की ओर है यह बात सही है कि हमारे क्षेत्र में नशा बहुत ज्यादा होता है इसे दूर करना चाहिए और स्वस्थ समाज की संरचना में आगे बढ़कर महिलाओं को हिस्सा लेना चाहिए।
वहीं जिला पंचायत सभापति धनमती यादव ने कहा मितानीन समाज मे रीड की हड्डी होती हैं, उनका भूमिका एक बेटी, बहु , पत्नी, माता, के रूप मे घर की जिम्मेदारी निर्वहन करते हुए, अल्प मानदेय मे स्वास्थ्य विभाग की सेवा करती हैं, जिसमे गर्भ से लेकर वृद्ध लोगों तक मितानीन के रूप मे समाज सेवा करती हैं, आज महिलाएं सभी जगह कार्य करती हैं , उनके कार्य की जितनी प्रसंशा की जाए कम है ,आज महिलाएं जागरूक होकर आत्म निर्भर हो रही हैं, नशामुक्ति हेतु भी महिलाओं को आगे आना होगा, उन्हे संगठित व सजग रहने की जरूरत है, शासन स्तर से मितानीन को उचित सम्मान मिलना चाहिए , अपने अधिकार के लिए हमेशा सजग व लडने को तैयार रहना चाहिए।
जनपद पंचायत देवभोग के अध्यक्ष नेहा सिंघल ने संबोधित करते हुए मितानिनो को सजग रहने की सलाह देते हुए समाज सुधार में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की तथा उन्होंने मितानीन को और असुविधा के संबंध में अधिकारियों को उचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिया । इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुखचैन बसेरा सीएमओ मंडावी बिजली विभाग से तिवारी जी स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ अंजलि जी सहित भारी संख्या में मितानिन लोग उपस्थित रहे। यह पहला अवसर था जब मितानिन भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता का प्रदर्शन कर रहे थे सम्मेलन उपरांत होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया सभी लोगों ने एक दूसरे को होली का बधाई देते हुए गुलाल लगाकर बधाई दिए ,कार्यक्रम के अंत मे स्वास्थ्य विभाग के बीम ओ द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31