What's Hot

बीएचयू स्थित एलबीएस हॉस्टल के छात्र शुक्रवार की सुबह से धरने पर बैठ गए हैं। वे तत्काल प्रभाव से हॉस्टल वार्डन को हटाने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि वार्डन उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं। हॉस्टल आवंटन सूची में नाम होने के बावजूद छात्रों को हॉस्टल आवंटित नहीं करते हैं। छात्रावास की समस्याओं के निराकरण को लेकर भी उनका रवैया उदासीन है। प्रदर्शन कर रहे छात्र बताते हैं कि हॉस्टल आवंटन में देरी से, दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हॉस्टल में सुविधाएं भी दुरुस्त नहीं है। भीषण गर्मी के दौर में हॉस्टल के सारे वॉटर कूलर खराब है। एक ओर जहां बीएचयू के अन्य हॉस्टल के छात्रों को खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है तो वहीं एलबीएस के छात्रों के लिए अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कॉमन रूम और कैंटीन की सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि हॉस्टल के कमरों का सशुल्क “गेस्ट हाउस” के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, छात्रों के कमरे की असमय तलाशी भी ली जाती है। इससे छात्र मानसिक रूप से आहत होते हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे छात्रों की छह सूत्रीय मांगें हैं। इसमें वार्डन को हटाने के अतिरिक्त बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण, खेल सामाग्री की उपलब्धता, खराब वॉटर कूलर की मरम्मत, कॉमन रूम और कैंटीन की सुविधाएं बहाल करना शामिल है। छात्रों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए कैम्पस में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31