What's Hot

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने  साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार श्री परितोष चक्रवर्ती के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री परितोष चक्रवर्ती का आज सवेरे रायपुर में निधन हो गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री चक्रवर्ती के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री परितोष चक्रवर्ती ने आजीवन पत्रकारिता और साहित्य की सेवा की। वे अंतिम समय तक सक्रिय रहे, उनका निधन पत्रकारिता और साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31