कहते है जब ईश्वर को किसी की जान बचानी होती है तो किसी ना किसी को मददगार के रूप में भेज देते है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद क्षेत्र में सामने आया जहां एक एंबुलेंस का बीच रास्ते में ही तेल खत्म हो गया। और एंबुलेंस के भीतर एक बच्चा इलाज के लिए तड़प रहा था तभी देवदूत के रूप में एक ट्रैक्टर चालक पहुंचा जिन्होंने एंबुलेंस को 4 किलोमीटर तक अपने ट्रैक्टर ट्राली के सहारे खींचकर पेट्रोल पंप तक पहुंचा दिया। इस मदद के लिए एंबुलेंस चालक परिचालक ने इस ट्रैक्टर चालक का दिल से शुक्रिया अदा किये और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिजनौर से मरीज को लेकर चली एंबुलेंस का मेरठ के मवाना क्षेत्र में अचानक तेल खत्म हो गया। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से एंबुलेंस को बांधकर पेट्रोल पंप तक पहुंचाया। इस बीच एंबुलेंस में बच्चा बेहाल रहा। वहीं मामले की जानकारी लगने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
बीच रास्ते में एंबुलेंस का तेल खत्म, और इलाज के लिए तड़पता बच्चा, तभी देवदूत बनकर पहुंचा ट्रैक्टर चालक…!
Previous Articleबहादुर कलारिन के नाम पर दिया जाएगा अलंकरण सम्मान
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















