स्टाफ को सैलरी देने के लिए एक शख्स ने पड़ोसी की पत्नी का अपहरण कर लिया। यह मामला गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल कस्बे से सामने आया है जहां पंचवटी स्थित सरस्वती सहकारी समिति में अपहरण की घटना हुई। एक शख्स सोलर पैनल की मीटर रीडिंग लेने के बहाने महिला शिक्षिक के घर आया। उसके साथ मौका देखकर कई अन्य लड़के भी महिला शिक्षक के घर में घुस गए। उन्होंने महिला के मुंह पर टेप चिपका दिया और हाथ-पैर बांध दिए। फिर बताया कि तुम्हारा अपहरण हो गया है। गांधीनगर क्राइम ब्रांच ने मामले में महिला शिक्षक के 35 वर्षीय पड़ोसी मितुल पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मितुल पटेल ने अपने होटल स्टाफ को तनख्वाह देने के लिए अपहरण को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, मितुल पटेल ने 30 मार्च को वेतन वृद्धि की मांग कर रहे अपने 4 कर्मचारियों और 3 अन्य के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाली महिला शिक्षक के अपहरण की योजना बनाई। पीडि़त महिला टीचर 56 वर्षीय अलका रस्तोगी तपोवन सर्कल के पास एक स्कूल में जॉब करती हैं। पुलिस ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया, बुधवार दोपहर वह अपने सरस्वती सोसायटी स्थित घर पर अकेली थीं. तभी एक युवक, जिसकी पहचान बाद में सौरभ कुमार के रूप में हुई, उसने दरवाजा खटखटाया। जब अलका ने दरवाजा खोला तो सौरभ ने बताया कि वह सोलर पैनल की मीटर रीडिंग लेने आया है। महिला शिक्षक ने तब लड़के को अंदर आने दिया। इसके बाद पीछे से 7 अन्य लोग भी अलका रस्तोगी के घर में घुसे और उनका अपहरण कर लिया। बदमाशों ने शिक्षिका को जबरदस्ती एक गाड़ी में बैठाया और उसका मुंह कपड़े से ढंक दिया, ताकि वह रास्ता न देख पाएं. कुछ देर गाड़ी चलाने के बाद बदमाशों ने महिला के पति प्रदीप रस्तोगी को फोन किया। प्रदीप रस्तोगी चतराल में ताना बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं. उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया और न ही कॉल बैक किया। प्रदीप रस्तोगी घर आए और अपनी पत्नी अलका को कहीं नहीं देखा तो उन्होंने कलोल सिटी पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस में शिकायत की सूचना प्रदीप रस्तोगी के पड़ोसी रेस्टोरेंट मालिक मितुल पटेल को मिली तो वह घबरा गया और 31 मार्च की सुबह करीब 4:30 बजे अपने साथियों की मदद से शिक्षिका को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गया। शिक्षिका अलका ने अपने पति प्रदीप से संपर्क किया। दंपति ने पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी मितुल पटेल की थी। मितुल पटेल अंबिका-कलोल हाईवे पर तिरुपति रेस्टोरेंट चलाता है। पूछताछ में पटेल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, उसने पुलिस को बताया कि अपने वेटर नीलेश, देवेंद्र, बल्लू और सौरभ की मदद से वारदात को अंजाम दिया। मितुल पटेल के रेस्टोरेंट स्टाफ ने 23 मार्च को उनसे मुलाकात कर वेतन वृद्धि की मांग की थी। पटेल ने अपने कर्मचारियों से कहा कि वह एक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और इससे निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं फिर वेटर नीलेश ने अपहरण की पूरी योजना बनाई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31