पांडुका। जनपद पंचायत छुरा के अंतर्गत जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता ग्राम पंचायत हरदी में रखा गया था। कार्यक्रम समापन के मुख्य अतिथि राजिम विधायक एवं प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल ने किया। अध्यक्षता गौरव मिश्रा जनपद उपाध्यक्ष छुरा ने की। विशेष अतिथि केशरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य, यतपेंद्र शाह प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, भाव सिंह साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद, पन्ना लाल ध्रुव अध्यक्ष ध्रुव गोड़ समाज, अब्दुल समद खान उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, पार्षदगण अशोक दीक्षित ,अब्दुल समीन,हरिश यादव,सलीम मेमन,इस्लाइम मेमन, राजकुमारी सोनी, सुखबती तांडे जनपद सदस्य व सरपंच सन्तु राम ध्रुव रहे। मुख्य अतिथि शुक्ल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार छतीसगढ़ में रामायण मंडलीयो के कलाकारों के सरक्षण, सवर्धन और कला दलों को प्रोत्साहित करते के लिए ‘रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना’ प्रारम्भ किया है । भगवान राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ में में जो हमारे लिए गर्व की बात है , रामायण सुनने से मनुष्य जीवन को शांति मिलती है। राम के चरित्र को अपने जीवन में उतारना है। हम सबको राजा दशरथ, माता कौशल्या, माता सीता जैसे बन के दिखाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि रामायण की सबसे बड़ी सीख है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की ही जीत होती है। जिस तरह माता सीता पर रावण ने बुरी नज़र डाली और अंत में भगवान राम ने रावण को पराजित कर सीता को वापस पा लिया। इस प्रकार के आयोजन से समाज मे एक सकारात्मक ऊर्जा और विचार जागता है। कहानी का सार है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली या बड़ी क्यों ना हो लेकिन अपनी अच्छी नीयत और गुणों के कारण सच्चाई की ही जीत होती है। इस अवसर पर नियाज खान,पंचराम टण्डन,सुल्तान खान,संदीप सोनी, लोकेश्वर वर्मा, शशांक चौबे, सोनू दीक्षित, भागेश्वर ठाकुर, डिलेश्वर नागेश,शैलेंद्र दीक्षित, जावेद चौहान, सुनील नामदेव, सागर सचदेव ,जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, जनपद पंचायत अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031