नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को कोविड बूस्टर डोज लगवाने का रास्ता साफ कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अब रविवार से निजी टीका केंद्रों पर जाकर सभी वयस्कों कोविड बूस्टर खुराक लगवा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिनकी आयु 18 वर्ष है और उन्होंने दूसरी खुराक लेने के 9 महीने पूरे कर लिए हैं, वे निजी टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक के लिए पात्र होंगे। कहा गया, ‘निजी टीकाकरण केंद्रों पर अब 10 अप्रैल से 18+ जनसंख्या समूह के लिए एहतियाती खुराक उपलब्ध होगी।’ वहीं, सरकारी टीकाकरण केन्द्रों के माध्यम से पहली और दूसरी खुराक के साथ ही एहतियाती खुराक के लिए चल रहे नि:शुल्क टीकाकरण कार्यक्रम पहले की ही तरह जारी रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘पात्र आबादी को पहली और दूसरी खुराक के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60+ आबादी के लिए एहतियाती खुराक के कार्यक्रम जारी रहेंगे और इसमें तेजी लाई जाएगी।’

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031