
राजिम : जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू अपनी टीम के साथ लगातार बूथ टू बूथ जनसंपर्क कर रहे है। इसी क्रम में खेरागढ विधानसभा उप चुनाव में महिला टीम के साथ श्रीमती साहू ग्राम बोरई, सलोनी अतरिया, पाण्डुका , दबका गाँव के दौरे किया। कई युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। जनसंपर्क के दौरान इन युवाओं किसानों और महिलाओं से चर्चा का क्रम जारी है। इनसे कांग्रेस की विचारधारा, माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी सरकार के संकल्प और प्रदेश के सतत हो रहे विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान जनता जनार्दन से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।



















