बेमतरा। आयुक्त भू-अभिलेख छ.ग. नवा रायपुर द्वारा राजस्व परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पटवारियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिये जाने के फलस्वरुप नियुक्त आरआई को कलेक्टर शिव अनंत तायल द्वारा एक आदेश जारी कर जिले के विभिन्न तहसीलों के 6 राजस्व निरीक्षक मण्डल (आरआई सर्किल) में उनकी पदस्थापना की गई है। इनमे बेरला तहसील के रा.नि.म. कोदवा में देवेन्द्र कुमार, नवागढ़ तहसील के रा.नि.म. नांदघाट में उदेराम सोन्डे, साजा तहसील के अंतर्गत रा.नि.म. मौहाभठा मे ऋषिकुमार वर्मा, रा.नि.म. बिजागोंड में राकेश कुमार वर्मा, रा.नि.म. साजा (नगरीय) में-अरुण कुमार, बेमेतरा तहसील के अंतर्गत रा.नि.म. झाल मे चन्द्रशेखर खरे को पदस्थ किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930