महासमुन्द। संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर के समक्ष ग्राम पंचायत भलेसर के सरपंच-पंच सहित 15 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया है। कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी का संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने स्वागत किया। गुरूवार की शाम संसदीय सचिव श्री चंद्राकर महासमुंद से कनेकेरा मार्ग में 9.21 किमी तक 770.39 लाख की लागत से सड़क निर्माण के भूमिपूजन समारोह में शामिल होने ग्राम पंचायत भलेसर पहुंचे थे।

कार्यक्रम के दौरान यहां की सरपंच टेमिन सिन्हा, सरपंच प्रतिनिधि टिकेश्वर सिन्हा, पंच बलदेव साहू, चमेली टांडेकर, दीपक सिन्हा, नुतेश सिन्हा, केशव सिन्हा, परमेश्वर सिन्हा, तिरित सिन्हा, मानस सिन्हा, नंदकुमार सिन्हा, गंगाराम निषाद, नीलकमल सिन्हा व खेमराज ध्रुव ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास व कांग्रेस की नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। सभी लोगों का संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बुके भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से जपं अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर किशन देवांगन, खिलावन साहू, राजेन्द्र चन्द्राकर, संजय शर्मा, विजय साव, हरबंश मक्कड़ तोषण कन्नौजे, द्रोण चन्द्राकर मौजूद थे।