छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव के लिए हुए मतदान की मतों की गणना आज सुबह से ही चालू हो गई है। खैरागढ़ विधानसभा सीट में सत्ताधारी दल कांग्रेस की महिला उम्मीदवार यशोदा वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और पूर्व विधायक कोमल जंघेल 15000 से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में शनिवार को मतों की गिनती शुरू हुई। 12 अप्रैल को इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए शनिवार सुबह आठ बजे राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में मतों की गिनती शुरू हुई। 15 दौर की गणना में कांग्रेस की उम्मीदवार यशोदा वर्मा भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल से आगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से गणना का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि 14 टेबल में दो कर्मचारी और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं। 21 दौर में मतगणना पूरी होगी। नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए इस महीने की 12 तारीख को मतदान हुआ था। इस दौरान क्षेत्र के लगभग 78 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031