रायपुर। इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज में चुनावी माहौल देखा जा रहा है। आपको बता दें कि आने वाले रविवार 17 अप्रैल को चुनाव होने वाला है। इसी चुनावी माहौल में चंद्राकर समाज के नरसिंग चंद्राकर ने विजय बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही नरसिंग चंद्राकर इस चुनावी समर में विजय बघेल के हर खेल को फेल करते नजर आ रहे है। देखा जा रहा है कि श्री चंद्राकर के चुनावी मैदान में उतरने के बाद समाज में एक उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। साथ ही समाज के युवाओं में एक नया जोश का संचार हो रहा है। नरसिंग चंद्राकर ने विजय बघेल को एक दिशाहीन अध्यक्ष करार करते हुए सामाजिक मंच को राजनीतिक मंच बनाने का आरोप लगाया है एवं कहा है कि विजय बघेल ने समाजिक मंच को राजनीतिक मंच बनाकर सत्यानाश कर दिया है। एक गुट विशेष का संगठन बनाकर छोड़ दिया है। नरसिंग चंद्राकर का कहना है कि प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश का चुनाव रविवार 17 अप्रैल को होने जा रहा है, आज यह विचारणीय प्रश्न है कि जिन हाथों को प्रदेश कुर्मी समाज का संचालन करने का दायित्व सौंपा गया था वह खुद दिशाहीन हो गए। जब दिशा देने वाले व्यक्ति ही दिशाहीन हो जाए तब उस समाज का क्या होगा? यह एक विचारणीय प्रश्न है। प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अपने सामाजिक व्यवस्था के लिए एवं एकता के लिए जाना जाता था, जिसे वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल ने सामाजिक मंच को राजनीतिक मंच बनाकर सत्यानाश कर दिया और एक गुट विशेष का संगठन बनाकर छोड़ दिया। सामाजिक व्यवस्था के तहत अंतर जाति विवाह को रोकने के लिए सर्व कुर्मी समाज की कल्पना स्वर्गीय श्री रघुवर सिंह चंद्राकर और स्वर्गीय श्री धनीराम जी वर्मा ने 24 फिरको के कुर्मियों को एक मंच में लाकर एक अनुकरणीय प्रयास किया था जिसे वर्तमान प्रदेश कुर्मी समाज के प्रांत अध्यक्ष और उनके कुछ चाटुकारो ने तार-तार कर दिया, जब प्रदेश अध्यक्ष ही अपनी उपस्थिति में अंतर जाति विवाह करा रहे हो तब उस समाज का क्या होगा यह एक विचारणीय प्रश्न है? अपने 7 साल के कार्यकाल में एक भी ऐसी उपलब्धि नहीं रही जिसे गिना जा सके। नरसिंग चंद्राकर ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल 3 साल का था जिसे बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया बिना संविधान संशोधन के और रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी के यह अनुचित है, उसके बाद भी कोरोना का बहाना कर 2 साल और चुनाव नहीं हुआ जबकि इस अवधि में एक फिरका मनवा कुर्मी समाज ने अपना सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए चुनाव करा लिया। तब प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव क्यों नहीं कराया गया? शायद यह उनकी पदलोलुपता का ही एक नमूना था जबकि 5 साल पहले ही चुनाव हो जाना था। चुनाव नहीं होने के कारण प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज में नीरसता के चलते समाज बहुत पीछे चला गया इसके लिए निश्चय ही वर्तमान प्रांत अध्यक्ष जिम्मेदार रहे ना ही इसका उनके पास कोई उत्तर है, अच्छा होता पद त्याग कर कार्यवाहक अध्यक्ष बना कर चुनाव कराया जाता परंतु ऐसा नहीं हुआ और अभी जो घोषित चुनाव व्यवस्था है वह पूर्ण रुप से त्रुटि पूर्ण है एक ही दिन में नामांकन स्क्रुटनी, नाम वापसी फिर उम्मीदवारों का नाम प्रकाशन और मतदान एक धोखाधड़ी है। नरसिंग चंद्राकर ने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार बनता है तो उन्हें मतदाताओं से संपर्क करने का भी समय नहीं है, मतदाता सूची भी त्रुटिपूर्ण है ना तो परिचय पत्र है ना फोटो है, तब मतदाता को कैसे पहचान होगी यह सोचनीय विषय है। इससे साफ जाहिर होता है कि वर्तमान अध्यक्ष फर्जी मतदान कर अपने कुटिल चालों से पुन: पद में आसीन होने का एक षड्यंत्र कर रहा है। नरसिंग चंद्राकर ने कहा कि हमारी मांग है चुनाव निरस्त कर विधिवत मतदाता सूची फोटो सहित प्रकाशित कर सभी मतदाताओं का परिचय पत्र फोटो सहित प्रदान कर एवं क्रमश:नामांकन के बाद उम्मीदवारों को 1 सप्ताह का चुनाव प्रचार का समय दिया जाना चाहिए ताकि उम्मीदवार मतदाताओं तक पहुंच कर अपनी बात पहुंचा सके इससे समाज का एक नया स्वरूप और सुचिता शुद्धता सामने आएगा तथा किसी भी प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप नहीं लग पाएगा।
प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनावी व्यवस्था इस प्रकार है-
छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन 17 अप्रैल को, निर्वाचन स्थल-चंद्राकर छात्रावास भवन, मंगल भवन परिसर महादेव घाट रोड रायपुर, आजीवन सदस्य मतदाताओं की संख्या-4574, प्रतिनिधि मतदाता सदस्यों की संख्या-200,
प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज का निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार है-
17 अप्रैल रविवार:-नामांकन फार्म जमा करना सुबह 10 से 11 बजे तक, नामांकन वापसी का समय सुबह 11 से 12 बजे तक, नामांकन फार्म जांच एवं वैध नामों की घोषणा दोपहर 12 से 12.15 बजे तक, वैध उम्मीदवारों की घोषणा 12 बजकर 15 मिनट पर, निर्वाचन का समय दोपहर 12.30 से शाम 5 बजे तक, मतगणना शाम 5 से 6 बजे तक निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा एवं शपथ ग्रहण 6 बजे से 6.20 तक।
प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन हेतु मतदान व्यवस्था:-कुल 7 मतदान केन्दों में मतदान होगा। सभी मतदान केन्द्रों में पीठासीन एवं मतदान अधिकारी नियुक्त किये गये है। 15 एवं 16 अप्रैल को निर्वाचन प्रशिक्षण दिया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन हेतु मतदान केन्द व्यवस्था:-
मतदान केन्द कक्ष क्रमांक 1 महिला आरक्षित (रायपुर, दुर्ग), कक्ष क्रमांक 2 समस्त जिला प्रतिनिधि 338+200=538, कक्ष क्रमांक 3 रायपुर जिला 690, कक्ष क्रमांक 4 दुर्ग जिला 560, कक्ष क्रमांक 5 कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव 790, कक्ष क्रमांक 6 बलौदाबाजार, कोरिया, कोरबा, कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, जांजगीर चांपा 630, कक्ष क्रमांक 7 महासमुंद, धमतरी, बलरामपुर, बिलासपुर, सरगुजा, गरियाबंद, रायगढ़, बालोद, मुंगेली, सूरजपुर 920 मतदाता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031