कलेक्टर राजनांदगांव ने की नायब तहसीलदार की पदस्थापना

रायपुर। मुख्यमत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर  खैरागढ़ अंतर्गत जालबांधा में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही तहसील कार्यालय खैरागढ़ में पदस्थ/कार्यरत नायब तहसीलदार सुश्री रश्मि दुबे को आगामी आदेश पर्यन्त उप तहसील कार्यालय, जालबांधा में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 16 अप्रैल को अपने निवास कार्यालय में खैरागढ़ से आए लोगों को सम्बोधित करते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने तथा जालबांधा को उप तहसील का दर्जा देने की भी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा जालबांधा में उप तहसील कार्यालय के लिए नायब तहसीलदार को पदस्थ करते हुए उप तहसील का संचालन करने का आदेश जारी किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031