रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए ‘‘साल्हेवारा’’ तहसील के गठन के लिए छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिूसचना आज 18 अप्रैल को प्रकाशित कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा तहसील की सीमाओं को परिवर्तित करना, नवीन तहसील सृजित करना और उनकी सीमाओं को परिभाषित करना प्रस्तावित की गई है। इसके तहत परिवर्तन के स्वरूप अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल साल्हेवारा के पटवारी हल्का क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 एवं 8 के कुल 48 ग्राम, राजस्व निरीक्षक मंडल बकरकट्टा के पटवारी हल्का क्रमांक 18 एवं 19 के कुल 30 ग्राम, अतः कुल 10 पटवारी हल्के के 78 ग्राम नवीन तहसील ‘‘साल्हेवारा’’ में शामिल होंगे। नवीन तहसील की सीमाएं अंतर्गत उत्तर में तहसील बोडला जिला कबीरधाम, दक्षिण में तहसील छुईखदान जिला राजनांदगांव, पूर्व में तहसील बोडला जिला कबीरधाम एवं तहसील छुईखदान जिला राजनांदगांव तथा पश्चिम में तहसील बिरसा (मध्यप्रदेश) होगी। उल्लेखनीय है कि राजपत्र में इस सूचना के प्रकाशन के दिनांक से 60 दिवस की समाप्ति पर, प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में कोई भी आपत्तियां या सुझाव, लिखित में सचिव छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, कैपिटल कॉम्पलेक्स, नवा रायपुर अटल नगर जिला रायपुर को उक्त अवधि के समाप्ति के पूर्व भेजे जा सकेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031