What's Hot

पूजा पाठ में कपूर का उपयोग किया जाता है. कपूर से आरती करते हैं और हवन में उपयोग भी. जिस प्रकार से इसके कुछ औषधीय गुण है, वैसे ही धार्मिक महत्व भी है. कपूर से जुड़े कुछ टोटके ऐसे हैं, जिनको करने से ग्रह दोष, वास्तु दोष दूर होते हैं. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कपूर से जुड़े कुछ उपायों के बारे में, जिनका उपयोग करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है.
कपूर के टोटके

  1. यदि आप अपने घर में सुबह और शाम को कपूर जलाते हैं, तो अंदर का वातावरण शुद्ध रहता है, सकारात्मकता का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियों के दूर होने से परिवार में सुख एवं शांति रहती है.
  2. यदि आपके घर में किसी स्थान पर वास्तु दोष है, तो उससे दूर करने का सबसे आसान तरीका यह है कि एक कटोरी में कपूर के कुछ टुकड़े लेकर उस स्थान पर रख दें. जब कुछ दिन में वह कपूर खत्म हो जाए, तो वहां कपूर के नए टुकड़े रख दें. ऐसा करने से वास्तु दोष धीरे-धीरे दूर होने लगेगा.
  3. लोगों को आपने कहते हुए सुना होगा कि उनको पितृ दोष है या कालसर्प दोष है, जिसके कारण उनकी उन्नति नहीं हो रही है. कालसर्प दोष राहु और केतु ग्रह के कारण होता है. इन दोषों से मुक्ति के लिए आप अपने घर में तीन समय सुबह, शाम और रात को कपूर जलाएं.
  4. शनिवार के दिन नहाने के पानी में कपूर का तेल और चमेली के तेल की कुछ बूंदें डाल दें, फिर उससे स्नान करें. ऐसा करने से शनि दोष दूर होगा. राहु-केतु भी परेशान नहीं करेंगे.
  5. धार्मिक मान्यता है कि दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के बीच तालमेल सही नहीं चल रहा है, तो अपने शयनकक्ष में कपूर रखें और उसे कुछ दिन के बाद बदलते रहें. ऐसा करने से पति और पत्नी के बीच रिश्ते सही होने लगते हैं.
  6. यदि आप सोने में बुरे सपने देखते हैं या सोते वक्त डर जाते हैं, तो आपको अपने शयन कक्ष में कपूर जलाना चाहिए. इससे नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं.
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930