रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पंचायत पाटन के कर्मचारी देवेन्द्र कुमार मार्कण्डे की खुरपा गौठान में करंट लगने से हुई असामायिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये है।




















