What's Hot

एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चरल लाइब्रेरियन एंड डॉक्यूेंटलिस्ट ऑफ इंडिया ने किया सम्मान

रायपुर। असम कृषि विश्वविद्यालय, जोरहाट में एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चरल लाइब्रेरियन एंड डॉक्यूेंटलिस्ट ऑफ इंडिया द्वारा “इनोवेशन ग्रोथ एंड सस्टेनेबिलिटी ऑफ एग्रीकल्चरल लाइब्रेरी” (ICAUC-2022) विषय पर आयोजित कृषि पुस्तकालयाध्यक्षों के अंतर्राष्ट्रय सम्मेलन के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि रायपुर के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. माधव पांडेय को देश के सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. पाण्डेय को इस सम्मान हेतु कृषि से संबंधित दो सौ से अधिक आई.सी.ए.आर. कृषि संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय और कृषि महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्षों में से चुना गया।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के नेहरू पुस्तकालय को अपनी गतिविधियों और ऑनलाइन सेवाओं के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा मध्य भारत का क्षेत्रीय पुस्तकालय घोषित किया गया है। नेहरू पुस्तकालय को वर्ष 2018 एवं 2019 में बेहतर ई-संसाधन और ऑनलाइन सेवायें ब्मत्।ए ज्ञतपेीपावेी आदि (कन्सोर्टियम फॉर ई-रिर्सोसेस इन एग्रीकल्चर) का उपयोगकर्ताओं द्वारा अधिकतम उपयोग के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2021 में कोविड संक्रमण काल के दौरान साढे़ तीन लाख से अधिक शोध लेख खोज और डाउनलोड करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने डॉ. माधव पांडेय को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031