What's Hot

रायपुर। श्रीमती उज्जवला बघेल को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के संचालक एवं प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। श्रीमती बघेल अब तक संचालक एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के पद पर पदस्थ रहे हैं। नए कार्यदायित्व के बीच श्रीमती बघेल के शेष प्रभार यथावत रहेंगे। श्रीमती बघेल के कार्यभार करने के दिनांक से श्री संजय दत्रातेय तेलंग जो कि अब तक छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के संचालक एवं प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे, कार्यमुक्त हो जायेंगे। उक्त आदेश उर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।

ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के होल्डिंग कंपनी का विलय छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में कर दिया है। उज्ज्वला बघेल विलय के पश्चात् गठित छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की पहली प्रबंध निदेशक नियुक्त की गई हैं। छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुसार बघेल के शेष प्रभार यथावत रहेंगे। नवपदभार ग्रहण करने के उपरांत श्रीमती बघेल ने राज्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन की रीति नीति के अनुरूप सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने प्रतिबद्धता व्यक्त की हैं। ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी का पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्रीमती बघेल को पॉवर कंपनीज के उच्चाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031