भूपेश बघेल ने आज रामानुजगंज विधानसभा का किया दौरा
जनता से रूबरू होकर ले रहे फीडबैक

श्री भूपेश बघेल ने आज रामानुजगंज विधानसभा का किया दौरा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 4 मई से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर आमजनों से भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर अवलोकन कर रहे हैंे। भेंट-मुलाकात के दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रामानुजगंज विधानसभा के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री हर दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के किन्ही तीन गांवों में जा रहे हैं। इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल आज ग्राम डौरा और सनावल पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने इस दौरे में आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा कर रहे हैं और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक भी ले रहे हैंे। वे दौरे में गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता का जायजा ले रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों, प्रमुख व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष भेंट एवं चर्चा कर उनसे फीडबैक, अभिमत एवं आवश्यक सुझाव ले रहे हैं। वे उसी विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031